जिला पंचायत इंदौर वार्ड क्रं 3 के भाजपा प्रत्याशी को मिला अपार जन आशिर्वाद

राजनीति Jul 29, 2018

 

खबरनेशन/Khabarnation

इंदौर, जिला पंचायत वॉर्ड क्रमांक 3 चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी, चुनाव संचालक रवि रावलिया, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि जिला पंचायत उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कैलाशचंद्र पाटीदार (बाबूजी ) ने सुबह 10 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से आशिर्वाद लेने के लिए सघन जन संपर्क शुरू किया। आज जन संपर्क मछली फार्म से प्रारंभ होकर राला मंडल, बिहाड़ीया, तिललोर बुजुर्ग और तील्लोर खुर्द पर समाप्त हुआ।

स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने वॉर्ड 3 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी घनश्याम कैलाश चंद्र जी पाटीदार (बाबू जी ) को अपना अमूल्य मत, समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए घर घर जाकर संपर्क किया और उन्हे भारी मतों से जीताकर जिला पंचायत में भेजने का संकल्प लिया स पूरे प्रचार क्षेत्र में घन श्याम जी का तिलक लगाकर, आरती उतारकर, पुष्प वर्षा और ढोल धमाकों के साथ गरमजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर घनश्याम पाटीदार ने अपील करते हुए कहा कि आप मुझे भारी मतों से विजयी बनाएं, में पूरे क्षेत्र का विकास पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सबके साथ मिलकर करूंगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राऊ के पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती, चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी, चुनाव संचालक रवि रावलिया,  देवराज सिंह परिहार, मधु वर्मा, महेंद्र ठाकुर,सुश्री कविता पाटीदार, मुकेश पवार, रामस्वरूप गहलोत, गणपत सिंग गौड़, नरेंद्र मल्हार,  दिनेश मल्हार, विष्णुप्रसाद शुक्ला, सुन्दर लाल नाई, महेश पटेल, कमल ठेकेदार, लक्ष्मण चंदेल, जगदीश यादव,  सतीश पाटीदार, लखन पटेल, श्री महेश डांगी, लखन ठेकेदार, संजय यादव, श्री मोहन सिंह ठाकुर, राजेश गवला, गुरु प्रसाद पाटीदार, मनस्वी पाटीदार, श्रवण चावड़ा, राहुल तिवारी, पुष्पेंद्र चौहान, गणपत सिंह गौड़ सहित क्षेत्र कं 3 के जनपद सदस्य, सरपंचगण कार्यकर्ता व रहवासीगण उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment