शासन का स्पष्टीकरण झूठा और असंवेदनशील: अजय सिंह
खबरनेशन/Khabarnation
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने किसान मंगल सिंह यादव की मौत पर जारी स्पष्टीकरण को झूठ और असंवेदनशील बताते हुए सवाल किए हैं।
1- जिला प्रशासन - मंगल सिंह यादव की आयु 90 वर्ष थी।
सच - जबकि अस्पताल ने मंगल की आयु 75 वर्ष बताई है।
2- जिला प्रशासन - किसान मंगल सिंह घर जाने पर लकवाग्रस्त थे अवस्था जन्य बीमारी से मृत्यु हुई। इसके पूर्व जिला चिकित्सालय में उनका समुचित उपचार किया गया।
सच - जबकि छतरपुर जिला अस्पताल ने उनकी बीमारी की गंभीरता के देखते हुए ग्वालियर के गजराजा अस्पताल रेफर किया था। यही नहीं 17 जुलाई को कलेक्टर को किसानों और मंगल के परिजनों ने एक जनसुनवाई में ज्ञापन दिया गया उसमें स्पष्ट लिखा गया था कि मंगल यादव की हालत गंभीर है और वे बेहोशी अवस्था में है।
3- जिला प्रशासन - मंगल यादव के खाते में 4020 रूपए भावांतर के, 76 हजार रूपए गेहूं के, 686 रूपए कृषक समृद्धि योजना के तहत जमा होना बताया।
सच - जबकि परिवार की हालत इतनी खराब थी कि उनके पास इलाज कराने का भी पैसा नहीं था जिसके चलते वे रैफर करवाने के बावजूद ग्वालियर नहीं ले जा सके