ओसामा जी कहना व्यंग था: दिग्विजय
खबरनेशन/Khabarnation
मध्यप्रदेश से राज्य सभा के सदस्य और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि जो भी कल भोपाल में हुआ उस से वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं।
खबर नेशन से बातचीज में उन्हांने कहा कि कल जो रैली कांग्रेस कार्यकार्तआें की उन की लीडरशीप में निकाली गई थी वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सतना में उन को देशद्रोही कहने के खिलाफ निकाली गई थी।
रैली में दिग्विजय के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के कार्यालय ये टी टी नगर पुलिस स्टेशन तक पैदल गये और वहां जा कर उन को पुलिस स्टेशन के टी आई ने एक कागज में लिया कर दे दिया कि उन के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं है।
इस के बाद दिग्विजय ने कहा कि यदि शिवराज ने माफी नहीं मांगी तो वे उन के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज करेंगे।
इधर दूसरी ओर शिवराज ने कल पन्ना में कहा कि दिग्विजय ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को एक बार जी कह कर पुकारा था।
इस पर दिग्विजय ने कहा कि वो तो व्यंग्य था और इस को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
रैली के कारण लिंक रोड नंबर एक पर यातायात पूरी तरह से गडबडा गया और लोगां को बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पडी।