शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा राजगढ़ मण्डल द्वारा मोहल्ला बैठको का आयोजन

राजनीति Jul 27, 2018


खबरनेशन/Khabarnation

राजगढ़ भाजपा मण्डल में शिवराज चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा की त्यारियों को लेकर सभी पांचो नगर केंद्रो में मोहल्ला बैठको का मण्डल अध्यक्ष साकेत शर्मा की उपस्थिति में लगातार आयोजन किया जा रहा है
           इन मोहल्ला बैठको में शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा के भव्य स्वागत की वार्डवार योजना बनाई जा रही है इस यात्रा के समय यात्रा मार्ग में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओ, सम्बल योजना के मजदुर भाइयो, बिजली बिल माफ़ी वाले हितग्राहियो, सभी जाति प्रमुखो द्वारा जगह जगह टेंट लगाकर शिवराज का स्वागत कर भाजपा चौथी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया जायेगा,,,,,,
           इस भाजपा की मोहल्ला बेठक में मण्डल अध्यक्ष भाजपा साकेत शर्मा के अलावा नगरकेंद्र संयोजक और नपा उपाध्यक्ष दीपक नागर, पार्षद प्रतिनिधि  मनोज सेंगर, नगरकेंद्र पालक केसी कोसरवाल, शफीक गामा, नरेंद्र गढ़वाल, होतम जादोन, अनंत शर्मा, टिल्लू डागा, गौरीशंकर यादव, सुदामा शर्मा के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे,,,,,

Share:


Related Articles


Leave a Comment