अल्पसंख्यक भाई बहनों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
खबरनेशन/Khabarnation
पन्ना, मडला से जनआशीर्वाद यात्रा राजनगर होते हुए बंदरगढ और कुरीला पहुंची तो यात्रा मार्ग में विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अल्पसंख्यक बस्ती में फूलों की बारिश करते हुए लोग बोले कि इस बार तो हम भाजपा को जरूर जिताएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्ती के विकास के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। समाज के हर तबका मुख्य धारा से जुडे और समृद्ध मध्यप्रदेश में अपना योगदान दें। रामनगर क्षेत्र के कुरीला ग्राम में स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल खोलने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों से पूछा यह कौन सा स्कूल है बच्चों ने बताया मिडिल स्कूल है। इस पर उन्होंने हाईस्कूल की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह चैहान थी। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद, यात्रा प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री कुसुम मेहदेले, बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, आरडी प्रजापति मौजूद