मोर्चा आईटी और सोशल मीडिया की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 26 को भोपाल में
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आईटी सेल और सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 26 जुलाई को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की जायेगी। कार्यशाला में मोर्चा के आईटी सेल के जिला संयोजक, सह संयोजक और सोशल मीडिया के संयोजक, सह संयोजक भाग लेंगे।
कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो और आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी इन विधाओं की उपयोगिता पर विचार व्यक्त करेंगे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!