जिला पंचायत इंदौर वार्ड क्रं 3 भाजपा प्रत्याशी के केन्द्रीय कार्यालय का जोरदार उद्घाटन
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर 25 जुलाई 2018/भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी, चुनाव संचालक रवि रावलिया, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि जिला पंचायत इंदौर वार्ड क्रं 3 के उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कैलाशचन्द्र पाटीदार(बाबूजी) के केन्द्रीय कार्यालय का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने फीता काटकर, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया।
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं सिर्फ स्व. कैलाश बाबूजी और स्व. दिनेश तिवारी को श्रद्धांजलि देने आया हूं। मैं बाबूजी के परिवार का हिस्सा हूं, क्योंकि 2008 के चुनाव की बात है, जब संगठन ने मुझे कहा कि आपको महू से चुनाव लड़ना है। तब मैंने बाबूजी से परामर्श किया। तो बाबूजी ने मुझ से कहा कि अगर आप महू से चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित ही भाजपा का जीत तय है और मैं आपके चुनाव का संचालन करूंगा तथा मैं अपनी राऊ से दावेदारी छोड़कर आपके साथ महू चुनाव में रहूंगा और हम जीतेंगे इसकी ग्यारंटी मैं देता हूं। बाबूजी ने संगठन को खड़ा करने में बहु सारे त्याग किये है। इसलिये हमें घनश्याम पाटीदार को उनके बदले में अधिक से अधिक रिकार्ड तोड़ मतों से विजय बनाकर अपना आशीर्वाद प्रदान करना है।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मजदूरों, महिलाओं और किसानों का दर्द करीब से समझकर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण आयुष्मान योजना है। इस योजना से भारत वर्ष के 50 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचेंगा और प्रत्येक व्यक्ति का पांच लाख रूपये का सामूहिक बीमा होगा, जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। हम ही नहीं पूरा विश्व यह कह रहा है कि यदि मोदी भारत के 10 साल तक प्रधानमंत्री रहते है तो भारत विश्व में अमेरिका के बाराबर की नम्बर -1 आर्थिक रूप से महाशक्ति के रूप में उभरेगा।
चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी ने कहा कि यह चुनाव हम मजबूरी में लड़ रहे है, क्योंकि यह सीट हमारे दिवंगत नेता स्व. श्री दिनेश तिवारी के निधन पश्चात रिक्त हुई है। जिले की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से घनश्याम पाटीदार का नाम चुनाव के लिये घोषित किया। हमारे वरिष्ठ नेता स्व. कैलाश पाटीदार निस्वार्थ राजनीति करते थे, बाबूजी ने किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी निस्वार्थ सेवाएं दी। इसलिये हम सब कार्यकर्ताओं को घनश्याम पाटीदार को अपना अमूल्य मत दिलाकर आशीर्वाद प्रदान करना है और ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना है, जिससे की वे स्व. श्री दिनेश तिवारी का कार्य आगे बढ़ा सके।
चुनाव संचालक रवि रावलिया ने कहा कि हमने पिछले तीन दिनों में वार्ड के सभी 22 गांवों में बैठकें संपन्न कर ली है और भाजपा के पर्चे घर-घर तक पहुंचा दिये गये है। हमारी योजना अनुसार हमने चुनाव प्रचार की 6 दिन की योजना बनाई है। जिला पंचायत के वार्ड कं 3 में आने वाले सभी 16 पंचायतों, 22 गांव, 54 बूथ तथा 36910 मतदाता तक पहुंचने हमारी विस्तृत योजना चुनाव प्रबंधन समिति ने बना ली है, जिसकी शुरूआत हम दिनांक 26 जुलाई 2018 सुबह 9 बजे नरलाय से करेंगे।
दिनांक 26 जुलाई से हम महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की टीमों के साथ चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे और केन्द्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी लोगों से घनश्याम पाटीदार को विजय बनाने के लिये अपील करेंगे। हमारी जीत निश्चित ही हमें तो सिर्फ इस बात का ध्यान देना है कि अधिक से अधिक मतदान करायें जिससे हमारा प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से जीतकर जिला पंचायत में आये और स्व. दिनेश तिवारी के कार्यो को आगे बढ़ाये।
खाद्य नागरिक आपूर्ति विकास निगम के उपाध्यक्ष देवराजसिंह परिहार ने कहा कि चुनाव-चुनाव होता है और हमें चुनाव की दृष्टि से ही लेना चाहिए। हमने कांग्रेस के कुशासन को देखा है, जिसमें बिजली की हालत बद से बदतर हुआ करती थी और किसान भाईयों को मोटर चलाने के लिये गुल्ले लगाने पड़ते थे तथा इन गुल्लों से मोटर तो नहीं चलती थी और वह जल जाती थी, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। बिजली के बिल एक बल्ब जलाने पर 15 से 20 हजार प्रतिमाह आते थे। सड़कों की हालत इतनी दयनीय थी कि सड़क मे गड्ढे है कि गड्ढे में सड़क है पता ही नहीं चलता था। कृषि पर ऋण 18 प्रतिशत हुआ करता था, किसी कारणवश नहीं चुकाने पर 3 प्रतिशत सरचार्ज लगाकर दण्ड वसूलते थे और जो नहीं देते थे तो जीप पर रेडियो बांधकर सार्वजनिक रूप से घोषणा करके किसानों को बेइज्जत करते थे। अब हमारी केन्द्र और राज्य सरकारें किसानों को एक लाख कृषि ऋण लेने पर मात्र 90 हजार रूपये ही चुकाने होते है। इसके अतिरिक्त अच्छी सड़के, ईमार्केटिंग और 24 घंटे बिजली की उपलब्धता रहती है।
इस अवसर पर कैलाश चौधरी, प्रेमनारायण पटेल, मधु वर्मा, सुश्री कविता पाटीदार, मनोज पटेल, श्रवणसिंह चावड़ा,मनस्वी पाटीदार ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत वार्ड क्रं 3 के प्रत्याशी घनश्याम पाटीदार ने आभार मानते हुए कहा कि जिस तरह आपका स्नेह व आशीर्वाद बाबूजी को मिलता था, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद मुझे भी प्रदान करें। मैं सदा जनसेवा विकास कार्य के लिये आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा मैं विश्वास दिलाता हूं। आप सभी का तहे दिल से आभार आप कार्यक्रम में पधारे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कैलाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती, मनोज पटेल, जयपालसिंह चावड़ा, सुश्री कविता पाटीदार, देवराजसिंह परिहार, गोपालसिंह चौधरी, रवि रावलिया, प्रेमनारायण पटेल, श्री मधु वर्मा, श्री गुमानसिंह पंवार, मुकेश सूरा, श्रीमती संगीता कोल्ते, महेन्द्र ठाकुर, श्री कैलाश चौधरी, श्रीमती भारती पाटीदार,नारायण पटेल,रमेश शर्मा, रामस्वरूप गेहलोद, मनस्वी पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, नरेन्द्र मल्हार, शिवा डिंगू, विष्णुप्रसाद शुक्ला, मुकेश जरिया सहित जिले के पदाधिकारी वार्ड क्रं 3 के सभी कार्यकर्ता व रहवासीगण उपस्थित थे।