बस्ती प्रमुखों का प्रथम संभागीय सम्मेलन 6 अगस्त से उज्जैन में: कैरो

राजनीति Jul 25, 2018


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 संभागों में बस्ती प्रमुखों के संभागीय सम्मेलन 6 अगस्त से आरंभ होंगे। प्रथम संभागीय सम्मेलन उज्जैन में 6 अगस्त को आयोजित किया जायेगा जिसमें संभाग के अंतर्गत सभी जिलों के 5000 बस्ती प्रमुख भाग लेंगे।

                प्रदेश में 50 हजार बस्ती प्रमुखों का मनोनयन किया जा रहा है, जिसमें से 40 हजार बस्ती प्रमुख नामांकित हो चुके है। बस्ती प्रमुख अपने क्षेत्र में लोककल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में धुरी का काम करेंगे और जनता तथा पार्टी सरकार के बीच सेतु बनेंगे। संभागीय सम्मेलनों में मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी भाग लेंगे और मार्गदर्शन करेंगे।

                 कैरो ने मोर्चा के सभी जिला अध्यक्षों से आग्रह किया है कि प्रदेश के सभी 64500 मतदान केन्द्रों पर नियुक्त किए गए कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर और पते की सूचियां प्रदेश मुख्यालय भेजे, जिससे उनसे सीधा संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं के अध्ययन शुल्क की पूरी भरपायी राज्य सरकार कर रही है।  

Share:


Related Articles


Leave a Comment