दिग्विजय सिंह को देशभक्ति और देशद्रोह के बीच कन्फ्यूजन क्यों : अग्रवाल
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से प्रश्न किया है कि उन्हें स्वयं के देशभक्त अथवा देशद्रोही होने को लेकर कन्फ्यूजन क्यों है ? क्या वे लगातार जिस प्रकार के बयान देते है वे सिर्फ अखबारों की सुर्खियां बंटोरने के लिए होते है अथवा इसके पीछे उनकी देश विरोधी ताकतों के प्रति किसी प्रकार की झुकाव की भावना है। इसे आज स्पष्ट करने की आवश्यकता है। इस संबंध में अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह से पांच प्रश्न किए है।
o स्वयं के देशभक्त होने या देशद्रोही होने पर इतना कंफ्यूजन क्यों है ? जो आपको जताने और बताने की जरूरत पड़ रही है। क्या जनता आपके विचारों के कारण आपकी देशभक्ति पर संदेह करती है ?
o क्या आपने मॉब लिंचिंग को भी हिंदू और मुसलमान में नहीं बाँटा ? आपने मॉब लिंचिंग में मारे गए हिन्दू दलित पर क्यों नहीं सवाल खड़े किए, क्योंकि मुस्लिम मॉब होती है ?
o क्या आप बाटला मुठभेड़ मामले में आज भी वही विचार रखते हैं जिसमें इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की शहादत पर सवाल उठाकर उनका अपमान किया था ?
o क्या ये सच नहीं कि आतंक को बढ़ावा देने के आरोपी जाकिर नाईक को आपने शांति का दूत और आतंकवादियों के सरगना को ‘जी’ व ‘साहब’ कहा है ?
o क्या ये सच नहीं है कि आपने मुंबई की 26/11 आतंकी हमले के आरोपी पाकिस्तान से ध्यान भटकाने के षड्यंत्र के तहत इसका कारण संघ को बताया था ?
o उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को राष्ट्र के प्रति किये गए ऐसे तमाम पापों के लिए क्षमा याचना करना चाहिए, जिन पर देश की तमाम एजेंसियों और न्यायालय के निर्णय उनके बयानों को गलत साबित करते हैं ?