अमर्यादित टिप्पणी करना दिग्विजय सिंह की फितरत हैः डॉ. विजयवर्गीय

राजनीति Jul 25, 2018


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को स्वयं तय करना है कि वे किस धरातल पर खड़े है। उनके अमर्यादित बयानों से जब बार-बार कांग्रेस बचती रही। कई अवसरों पर तो यूपीए सरकार को भी उनके कथन का प्रतिवाद करना विवशता बन गयी, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में ही यूपीए सरकार चल रही थी। सवाल उठता है कि दिग्विजय सिंह किस विचित्र ग्रंथि के प्रभाव में है कि उनके बयानों से कांग्रेस की सरकार और संगठन को ही दूरी बनाना पडी है। ऐसा होना न तो कोई एक घटना है और न इसका अंत माना जा सकता है। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की टिप्पणी पर ज्यादा तूल देना सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने के प्रयास के अलावा क्या कहा जा सकता है ? दिग्विजय सिंह को बटाला हाउस कांड मंुबई आतंकी घटना में शहीदों से अधिक चिंता दहशतगर्दो की थी और वे मारे गए दहशतगर्दो के घर पहुंचे थे।

                उन्होंने कहा कि  दिग्विजय सिंह ने जब-जब बेलगाम टिप्पणी की है उनसे कांग्रेस ही नहीं आम आदमी को शर्मनाक होना पड़ा है। कई अवसरों पर जब उन्होंने शत्रु देश को भारत विरोधी सामग्री परोसी और मानवता के दुश्मन आतंकवादियों को सम्मानपूर्वक संबोधित किया। राष्ट्रवादियों को मस्तक शर्म से झुक गया। उन्होंने कहा कि इसे दिग्विजय सिंह की संकीर्ण ग्रंथि का असर ही कहा जायेगा कि कभी उन्होंने मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट कामों को कमतर आंकने के लिए पाकिस्तान के फोटो छपवाकर उन्हें मध्यप्रदेश से जोड़ दिया। भोपाल में हुए उत्कृष्ट कार्यो को जर्जर बताने के सुख के लिए सच्चाई का गला घोंट दिया। उन्होंने पाकिस्तान के पुल पुलियों को मध्यप्रदेश से जोड़ दिया।

                डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्वजय सिंह को अपनी अंतर्रात्मा से पूछना है कि वे ऐसा करके कौन सी राष्ट्रीयता और देश प्रेम, समाज और प्रेम का परिचय दे रहे है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment