प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने समीक्षा की
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व संासद राकेश सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय में दिन भर विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न समितियों के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने समितियों के कार्यो की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
राकेश सिंह ने किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चो के कार्यक्रम के संबंध में भी विचार विमर्श किया। उन्होंने जनआशीर्वाद यात्रा एवं प्रदेश भर में चल रहे विधानसभा सम्मेलनों के बारे में भी संबंधित प्रभारियों से चर्चा की। एक दिवसीय प्रवास के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जी दिल्ली रवाना हो गए।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!