मुख्यमंत्री राजनीतिक रूप से असहिष्णु हैं |

राजनीति Jul 23, 2018


कांग्रेस सांसद सिंधिया और विधायक सिसोदिया के प्रति उनका व्यवहार निंदनीय
खबरनेशन/Khabarnation

 

 

भोपाल, 23 जुलाई 2018, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर राजनीतिक रूप से असहिष्णु होने का आरोप लगाया है | उन्होंने कहा कि वे राजनीति में मान्य परम्पराओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं और लोकतंत्र तथा चुने हुए जन-प्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं |

      नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज गुना में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय संसद सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को न बुलाने और कार्यक्रम में पंहुचे विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्व्यवहार करवाने की कड़ी निंदा की है | सिंह ने कहा कि उन्होंने वहां शांति के साथ ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसजनों से न मिलकर प्रदेश में सद्भाव और समन्वय की राजनीति को आघात पंहुचाया है |

      सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस द्वेषपूर्ण राजनीति के गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेंगे |

Share:


Related Articles


Leave a Comment