जनआशीर्वाद यात्रा 25 एवं 26 जुलाई को जबलपुर संभाग में
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 25 एवं 26 जुलाई को जबलपुर संभाग के दमोह, पन्ना, छतरपुर में रहेगी।
खबरनेशन/Khabarnation
25 जुलाई
कार्यक्रम विवरण समय दूरी विधानसभा
पटेरा आगमन प्रातः 10.00 बजे हटा
पटेरा, मंचसभा प्रातः 11.00 बजे 17 कि.मी. हटा
हटा, रथसभा दोप. 01.00 बजे 17 कि.मी. हटा
गेसाबाद दोप. 01.30 बजे 22 कि.मी. हटा
सिमरिया, स्वागत दोप. 02.00 बजे 12 कि.मी. पवई
मोंहदरा, रथसभा दोप. 02.30 बजे 15 कि.मी. पवई
पवई, मंचसभा दोप. 04.00 बजे 34 कि.मी. पवई
अमानगंज, रथसभा सांय. 05.30 बजे 24 कि.मी. गुनौर
गुनौर, मंचसभा सांय. 06.30 बजे 45 कि.मी. गुनौर
पन्ना, मंचसभा रात्रि 08.30 बजे 25 कि.मी. पन्ना
पन्ना में रात्रि विश्राम पन्ना
26 जुलाई
मडला यात्रा प्रारंभ प्रातः 10.30 बजे 02 कि.मी. छतरपुर
केन नदी पुल के पास, स्वागत प्रातः 11.00 बजे 05 कि.मी. छतरपुर
चन्द्रनगर, रथ सभा प्रातः 11.20 बजे 07 कि.मी. छतरपुर
बमीठा तिगड्डा रथ सभा प्रातः 11.30 बजे 15 कि.मी. छतरपुर
राजनगर, रथ सभा दोप. 12.00 बजे 05 कि.मी. छतरपुर
बंदरगढ़, स्वागत दोप. 12.15 बजे 11 कि.मी. छतरपुर
कुरेला, स्वागत दोप. 12.30 बजे 07 कि.मी. छतरपुर
बछौन, रथ सभा दोप. 12.45 बजे 16 कि.मी. चंदला
चंदला, मंच सभा दोप. 01.15 बजे 12 कि.मी. चंदला
मुडेरी, स्वागत दोप. 02.30 बजे 18 कि.मी. चंदला
लवकुश नगर, मंच सभा दोप. 02.45 बजे 18 कि.मी. राजनगर
डुमरा तिगड्डा, स्वागत दोप. 04.00 बजे 05 कि.मी. राजनगर
टट्म, रथ सभा दोप. 04.15 बजे 07 कि.मी. महाराजपुर
मनगारी, रथ सभा दोप. 04.30 बजे 06 कि.मी. महाराजपुर
कुसमा, स्वागत दोप. 04.50 बजे 01 कि.मी. महाराजपुर
महाराजपुर, मंच सभा सांय 05.00 बजे 00 कि.मी. महाराजपुर
प्रस्थान खजुराहो सांय 06 बजे
अर्थ संग्रह समिति की जिलेवार बैठकें 30 जुलाई तक संपन्न होगी : मोघे
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अर्थ संग्रह समिति के प्रदेश संयोजक कृष्णमुरारी मोघे ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से गठित जिला अर्थ संग्रह समिति की जिलेवार बैठकें 30 जुलाई तक संपन्न होगी। इंदौर और उज्जैन जिले की बैठके आज संपन्न हो गयी। अर्थ संग्रह अभियान 1 अगस्त से आरंभ कर 30 अगस्त तक पूर्ण करने के प्रयास आरंभ हो गए है। सभी जिला अध्यक्षों को संग्रह के लिए धन की कूपन बुके भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि भोपाल नगर और ग्रामीण जिले में अर्थ संग्रह के लिए गोपीकृष्ण नेमा और रामकिशन चौहान, रायसेन धु्रवनारायण सिंह और विश्वनाथ सिंघल, विदिशा एवं सागर जयंत मलैया और के.एल. अग्रवाल, सीहोर श्रीमती कृष्णा गौर और रामदयाल प्रजापति, श्योपुर एवं दतिया विवेक शेजलवलकर, राकेश सिंह जादौन, मुरैना एवं भिण्ड जयसिंह कुशवाह, विवेक जोशी, ग्वालियर नगर एवं ग्रामीण विजेन्द्रसिंह सिसौदिया, अशोक अर्गल, शिवपुरी एवं गुना दुर्गालाल विजय, रोडमल नागर, अशोकनगर रघुनंदन शर्मा पूर्व विधायक, जसवंत सिंह हाड़ा, टीकमगढ़ एवं छतरपुर श्री शैलेन्द्र जैन एवं वीरसिंह पवार, दमोह रामेश्वर शर्मा, दुर्गेश केसवानी, पन्ना श्रीमती सुधा मलैया, कैलाश गौतम, रीवा अजय विश्नोई, आशीष दुबे, सतना एवं सीधी राजेन्द्र शुक्ल, सुरेन्द्रसिंह बघेल, सिंगरौली एवं कटनी रामोराम गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, शहडोल एवं जबलपुर नगर फग्गनसिंह कुलस्ते, सुश्री मीना सिंह, अनूपपुर और उमरिया विनोद तिवारी, आनंद बर्नाड, जबलपुर ग्रामीण मोतीलाल तिवारी, मांगेराम गुप्ता, डिंडोरी एवं मंडला अंचल सोनकर, विनोद मिश्रा, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा ढालसिंह बिसेन, अभय सेठिया, सिवनी श्री कन्हईराम रघुवंशी,संजय साहू, नरसिंहपुर प्रभात साहू,रामप्यारे कुलस्ते, होशंगाबाद एवं हरदा हेमंत खण्डेलवाल, रमेश शर्मा गुट्टू भैया, बैतूल धु्रवनारायण सिंह,चेतन सिंह, राजगढ़ गुरूप्रसाद शर्मा, विश्वनाथ सिंघल, इंदौर नगर एवं ग्रामीण तपन भौमिक, कैलाश चावला, खण्डवा एवं बुरहानपुर प्रेमनारायण पटेल, रूपचन्द पमनानी, खरगौन एवं बडवानी शंकर ललवानी, परसराम वर्मा, अलीराजपुर एवं झाबुआ श्री कर्णसिंह पवार, महेश तिवारी, धार एवं आगर डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, उमेश शर्मा, उज्जैन नगर एवं ग्रामीण नेमीचन्द जैन, भगवानदास सबनानी, शाजापुर एवं देवास कमल पटेल, सुरेन्द्र जैन, रतलाम चिंतामण मालवीय, शक्तिसिंह चैधरी, मंदसौर एवं नीमच हिम्मत कोठारी, वीरेन्द्र कावड़िया को मनोनीत किया है।