लोकतंत्र में मतदान एक अवसर, विकास के लिए मतदान करें

राजनीति Feb 23, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक अवसर और विकास का उत्सव होता है। इस अवसर का सोच समझ कर निर्भय होकर मौके का उपयोग कर विकास की संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ऐसे प्रत्याशी को चुने जो आंचलिक आकांक्षाओं पर खरा उतरे। मतदान को सार्थक करें।
 

चौहान ने कहा कि प्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में 24 फरवरी को मतदान होगा। मतदान का अधिकार क्षेत्रीय विकास के लिए किया जाये। मतदान एक पवित्र अधिकार होने के साथ लोकतंत्र की पुनीत विरासत है। इसे किसी तरह प्रलोभित न होने दें। मतदान का जितना प्रतिशत बढ़ता है उतनी ही लोकतंत्र में परिपक्वता सुनिश्चित होती है। अपने अधिकार का समय पर स्वतंत्रतापूर्वक उपयोग कर लोकतंत्र को सार्थक बनायें। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment