कांग्रेस विधायकों ने आचार संहिता का उल्लंघन कर फैलाई अराजकता

राजनीति Feb 23, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कोलारस क्षेत्र में अमर्यादित, अलोकतांत्रिक व्यवहार करने वाले कांग्रेसी विधायक रामनिवास रावत और महेन्द्रसिंह सिसोदिया के आचरण की शिकायत की है। साथ ही उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
 

शिकायत पत्र में कहा गया है कि कोलारस में निर्वाचन आचार संहिता प्रभावी है। फिर भी 22 फरवरी को कांग्रेसी विधायक रामनिवास रावत ने साथियों के साथ शिवपुरी कलेक्टर निवास पर हंगामा किया। नारेबाजी कर अराजकता फैलाने का प्रयास किया। शिकायत में कहा गया है कि रामनिवास रावत का आचरण आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया। उनके द्वारा उकसावे की कार्यवाही अपराध है। प्रकरण की जांच कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की गयी है।
 

भारतीय जनता पार्टी ने कोलारस उपचुनाव में प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद 22 फरवरी 2018 को जब क्षेत्र का निवासी सीताराम आदिवासी अपने गांव जा रहा था तभी कांग्रेस पार्टी के बमोरी के विधायक महेन्द्रसिंह सिसोदिया ने रोका और गालियां दी। जान से मारने की धमकी दी। सीताराम आदिवासी ने घटना की शिकायत बदरवास थाना में की है। सीताराम आदिवासी सेहरिया आदिवासी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति है। उन्हें अपमानित किए जाने से सेहरिया समुदाय आक्रोशित है। एक आदिवासी को अपमानित कर जान से मारने की घटना का संज्ञान लेकर समुचित कार्यवाही की मांग की गयी है। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment