एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रधानमंत्री की अनूठी पहल

राजनीति Mar 04, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सांसद आलोक संजर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र, एक चुनाव का मिशन देकर विकास और प्रशासन को निरंतरता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए राजनैतिक सहमति बनाने की सियासी दलों को दावत दी है। उन्होंने कहा कि यदि एक साथ लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव होते हैं तो समय की बचत होगी। बार-बार चुनाव होने से आचार संहिता लागू होने पर नीतिगत निर्णयों और प्रशासकीय कार्यों में बाधा पड़ती हैं प्रशासन लगातार चुनावी व्यस्तता के कारण सामान्य कार्य नहीं कर पाता है। यदि एक साथ चुनाव होते हैं तो विकास और प्रशासकीय कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप चलते रहेंगे। राष्ट्र की प्रगति के लिए निरन्तरता आवश्यक है।
 

उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने के बारे में संसदीय समिति और विधि आयोग ने भी अनुंशसा की है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस पर अमल नहीं किया। विगत में 1967 तक एक साथ चुनाव होते रहे हैं। किन्तु राजनैतिक पूर्वाग्रह से अपदस्थ की गई सरकारों के बाद एक साथ चुनाव का क्रम थम गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ एक चुनाव कराने के लिए दूरदर्शिता पूर्ण पहल की है। शिवराज सिंह चौहान ने इस पहल को गति देने के लिए प्रयास आरंभ किये हैं जो सराहनीय और स्तुत्य है। ऐसे में राजनैतिक दल इस प्रस्ताव पर बहस कर सहमति बनाने में भागीदार बनते हैं तो यह देश की बड़ी सेवा होगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment