संविदा कर्मचारियों के लिए घोषणा जल्द होगी मुख्यमंत्री से मिले संविदा महासंघ के कर्मचारी नेता

राजनीति Mar 04, 2018

भोपाल। म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा । म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि जन्म दिन के अवसर पर वर्षो से शोषित पीड़ित संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने के लिए संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने की घोषणा की जाए तथा स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों का अप्रैजल समाप्त किया जाए ।

माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहुत जल्दी ही हम संविदा कर्मचारियों के हित में जल्दी फैसला लेने वाले हैं । आप चिंता ना करें । प्रतिनिधि मंडल में मनोज सक्सेना, योगेश ढोके, अबरार कुरैशी,, देवेन्द्र उपाध्याय, राहुल जैन, रमेश सिंह, गोपाल दुबे, रिषी बाबू नामदेव, जितेन्द्र ठैकेदार आदि लोग मौजूद थे । (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment