मोदीजी ने विश्वास दिलाया तरक्की, विकास चाहिए तो नफरत की सियासत को अलविदा करें

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी के राजनयिक कौशल को याद किया जाता है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल के चार वर्षों के कालखण्ड में 19 चुनावों में 13 बार विजय हासिल कर कीर्तिमान बनाया था। लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रारंभिक प्रधानमंत्रित्व काल के 4 वर्षों में 19 चुनावों में 14 बार विजय हासिल कर नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। नरेन्द्र मोदी तुलनात्मक दृष्टि से अधिक लोकप्रिय, शक्तिवान राजनेता होकर उभरे है। गुर्जर ने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि यदि तरक्की हासिल करना है और विकास करना है तो नफरत की सियासत को अलविदा करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा साबित भी कर दिखाया है।
 

उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके लिए कई देशों के द्वार अवरूद्ध कर दिए गए थे। लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह एक कुशल राजनेता और गरीबों के मसीहा के रूप में कार्य अंजाम दिया है और विश्व में न्याय समानता के लिए हुंकार भरी है। सभी देश नरेन्द्र मोदी के लिए लाल गलीचा फैलाए खड़े है। उन्होंने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में देश के 77 प्रतिशत भूभाग पर भगवा परचम फहरा रहा है। देश की 68 प्रतिशत आबादी भाजपा के परचम के साथ है तथा देश की 59प्रतिशत इकाॅनामी को गति देकर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार दुनिया का सुपर पावर बनने की दिशा में पग बढ़ा रहा है।
 

गुर्जर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में नरेन्द्र मोदी ने भारत की तस्वीर बदली है। भारत वैश्विक पटल पर तेजी से उभरा है। दुनिया में आतंकवाद के विरूद्ध संयुक्त प्रयास की पेरोकारी करने के साथ मोदीजी ने यह भी संदेश दिया है कि आतंकवाद का न तो कोई मजहब है और न इसे मजहब से जोड़कर देखा जाना चाहिए। दहशतगर्दी इंसानियत के खिलाफ है। कोई भी मजहब इसका इजाजत नहीं देता। खाडी और मुस्लिम देशों में मोदीजी की ऐसी छवि बनी है कि मुस्लिम देश भी मंदिर बनाने के लिए खुशी खुशी जमीन दे रहें है। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment