उत्सवी माहौल में शुरू हुआ टीकाकरण का पहला चरण
भोपाल। ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इन्द्रधनुष में प्रदेश के 43 जिलों के गाँवों में उत्सवी माहौल के साथ टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण आरंभ हुआ। भोपाल जिले में बैरसिया विकासखण्ड के तरावली गाँव में राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला के नेतृत्व और जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षा की उपस्थिति में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ, यूएनडीपी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद थे।
मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत अप्रैल, मई और जून में 23 से 27 तक प्रदेश के 43 जिलों के 404 चिन्हित गाँव में टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इसमें जीरो से दो वर्ष तक उम्र के 3300 बच्चों और 1200 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!