राज्य मंत्री सारंग ने किया 80 लाख के विकास कार्यो का भूमि-पूजन
स्वर्ण गदा नगर भ्रमण में शामिल हुए सारंग
भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने आज नगर के वार्ड 36 की बस्तियों में 80 लाख रुपये लागत के पाईप लाइन, नाली और सीसी रोड़ निर्माण के विकास कार्यो का भूमि-पूजन किया। सारंग ने पुष्पा नगर में आयोजित भूमि-पूजन कार्यक्रम में सभी निर्माण कार्यो को तय समय पर पूरा कराने की बात कही।
राज्य मंत्री सारंग स्वर्ण गदा नगर भ्रमण में भी सम्मिलित हुए। खेड़ापति हनुमान जी छोला मन्दिर में 13 एवं 14 मई को स्वर्ण गदा अर्पण समारोह के पहले स्वर्ण गदा को नगर भ्रमण और श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन के लिये मंदिरों में ले जाया जा रहा हैं। स्वर्ण गदा को आज शंकराचार्य नगर के हनुमान मंदिर, पुष्प बिहार, राधा कृष्ण मंदिर और अन्य मंदिर में भी ले जाया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक साथ थे।
(खबरनेशन / Khabarnation)