भाजयुमों ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई
आज से युवा जोड़ो अभियान प्रारंभ किया
इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयूरेश पिंगले, रोहित चौधरी ने बताया कि भाजयुमो ने आज शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चंदन नगर चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाए।
इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद प्रखर देशभक्त थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। आजाद ने वीरता की नई परिभाषा लिखी थी। आजाद से प्रेरणा लेकर हजारों युवा स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे एवं देश की आजादी तक सभी युवाओं ने कई आंदोलन किए। उनका बलिदान हम सब युवा एवं देश कभी भूल नहीं पाएगा ।
इस अवसर पर मनस्वी पाटीदार, मयूरेश पिंगले, रोहित चौधरी, ऋषि खनूजा, सुधीर देडगे, भारत पारख, प्रमोद रघुवंशी, प्रतीक साहू, विक्की रघुवंशी, प्रताप राठौड़, मयंकदीप राठौर, महेश पंडित सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आपने बताया कि आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर आज से भाजयुमो युवा जोड़ो अभियान का शुुभारंभ कर रहा हैं। भाजयुमो के कार्यकर्ता शहर के सभी 85 वार्डो के प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा। प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये शहर के सभी युवा कार्यकर्ता जोर-शोर के साथ सभी बूथों पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी से नये सदस्यों को जोड़कर नये कार्यकर्ता बनायेंगे। साथ ही नवमतदाताओं का सम्मान भी करेंगे। सभी बूथों पर पहुंचकर लोगों से जानकारी प्राप्त करेंगे एवं पता करेंगे कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया या नहीं। किसी भी परिवार को इन योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा। साथ ही सभी युवाओं को मोदी एप, शिवराज एप एवं भीम एप डाउनलोड कराकर उपयोग करना बताया रहा हैं।
विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 के 10 वार्डो में 261 बूथों पर एक साथ युवा जोड़ो अभियान चलाया गया। जिसमें आदित्य दीक्षित, सुमित मिश्रा, गंगाराम यादव, मयुरेश पिंगले, गोविन्दसिंह पंवार, सचिन मौर्य सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 में भाजपा अल्पकालीन विस्तारक घर-घर पहुंचेंगे
आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 में पं. दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन विस्तार कार्ययोजना के अंतर्गत आज दिनांक से 13 मार्च तक 15 दिन विस्तारक क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड मे, प्रत्येक बूथ व घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के नये सदस्य बनाकर, नवमतदाताओं का सम्मान करेंगे। आज अल्पकालीन विस्तार योजना का का शुभारंभ विधायक उषा ठाकुर, विस्तार योजना नगर प्रभारी कमल वाघेला, गोविन्दसिंह पंवार, सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)