प्रलेखन ग्रंथालय विभाग द्वारा प्रत्येक जिले में स्वाध्याय मंडल का आयोजन

राजनीति Feb 28, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रलेखन एवं ग्रंथालय विभाग की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल सप्रे की। बैठक के दौरान वीडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए बैठक की कार्यवाही में केन्द्रीय पदाधिकारी आचार्य डॉ. सुनील पाण्डे ने मार्गदर्शन किया।
 

अनिल सप्रे ने बताया कि सभी जिलों की बैठके 21 मार्च तक संपन्न की जायेगी। इन बैठकों में टोलियों का गठन किया जायेगा। मंडल स्तर तक विभाग का गठन कर विभाग की गतिविधियो का विस्तार किया जायेगा। सभी जिलों में स्वाध्याय मंडल गठित किए जायेंगे। विभाग का प्रयास होगा कि हर जिले में पुराने अभिलेख और चित्र दस्तावेजों का संग्रह किया जाए। इस कार्य में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद होगा।
 

उन्होंने बताया कि विभाग की जिला बैठक में भाजपा ग्रंथ लायब्रेरी एप डाउन लोड किया जायेगा। इससे विभाग की गतिविधियों का दिग्दर्शन हो जायेगा। मध्यप्रदेश के सभी संगठनात्मक 56 जिलों में स्वाध्याय मंडलों का गठन, वाचनालय की स्थापना उसकी सक्रियता का सबूत देंगे। (खबरनेशन)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment