महिला सशक्तिकरण की दिशा में बजट मील का पत्थर साबित होगा

राजनीति Feb 28, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने बजट को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास के लिए बजट में 3722 करोड़ रू का प्रावधान प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण के संकल्प को व्यक्त करता है। प्रदेश की आंगनवाडी सेवाओं को प्रभावशाली बनाने की दिशा में आगंनवाडी पोषण आहार योजना के अंतर्गत हितग्राही को टेक होम राशन एवं भोजन के लिए मिलने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की गयी है।
 

उन्होंने कहा कि कन्या शिक्षा के लिए बजट में अनेक प्रावधान किए गए है। जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में कन्या शिक्षा परिसरों के निर्माण के लिए 450 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है जो कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के संकल्प की ओर अग्रसर हैं। (खबरनेशन / Khabrnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment