जिला जेल समिति सदस्य चन्द्रकांता तलरेजा का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत
इंदौर। भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिला जेल समिति सदस्य चन्द्रकांता तलेरजा बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंची एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा से भेंटकर भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि पार्टी ने जो दायित्व मुझे दिया हैं उसका पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करूंगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने तलरेजा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजेश आजाद, हरीश डावानी, जगमोहन वर्मा, रचना गुप्ता, पदमा भोजे, गंगाराम यादव, सुशालिनी शर्मा, तुलसी प्रजापत, कचंन गिदवानी, राजेश कांगे, नरेश तिजारे, सुमित तलरेजा, मुकेश सोलंकी आदि वरिष्ठजन उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!