राज्यपाल का अभिभाषण प्रदेश की जनआकांक्षाओं का प्रतिबिंब
मोदी सरकार की हम कदम बनी शिवराज सरकार
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण को राज्य सरकार की दूरदर्शी सकारात्मक पहल का दर्पण बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश लोककल्याणकारी कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्रांतिकारी मिशनों के अमल में देश में अग्रणी राज्य साबित हो रहा हैं। शिवराज सरकार मोदी सरकार की हम कदम बनी हैं। विधानसभा सत्र के प्रारंभ के साथ राज्यपाल का अभिभाषण राज्य की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हैं। इसमें साढ़े सात करोड़ जनता की भावनाएं समाहित हैं। यही कारण हैं कि प्रदेश में अभिभाषण को गंभीरतापूर्वक सुनने और बाद में रचनात्मक बहस की परम्पराएं विकसित हुई हैं। लेकिन कांग्रेस ने अभिभाषण के दौरान जिस तरह व्यवहार किया उसे आसन्दी का सम्मान नहीं कहा जा सकता और इससे विपक्ष पर दर्शकों की अंगुली उठना स्वाभाविक था।
उन्होंने कहा कि अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियां ध्वनित हुई हैं। रोटी, कपड़ा, मकान, दवा, रोजगार के क्षेत्र में सरकार ने तीव्र गति से कदम बढ़ाये हैं, तरक्की की हैं। सरकार का मंजिल तक पहुंचने का इरादा व्यक्त हुआ हैं और पड़ाव तक की तरक्की उपलब्धियां अभिभाषण का मुख्य अंश बनी हैं। राज्यपाल के अभिभाषण में मध्यप्रदेश के चैदह वर्षों में बीमारू राज्य की श्रेणी से मुक्त देश के विकसित राज्यों की पंक्ति में खड़े होने की गौरवशाली विकास यात्रा का उल्लेलख हुआ। विकसित मध्यप्रदेश में जहा विकास दर दहाई में और कृषि विकास दर निरंतर 20 प्रतिशत के आसपास बनी हुई हैं, जो देश और दुनिया में एक कीर्तिमान हैं।
चौहान ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कोई आवासहीन न रहे इस संकल्प के साथ काम मे जुटी हैं। पांच लाख आवास शहरी आवासहीनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में बनाये जा चुके हैं। 2022 तक 10 लाख आवास बन चुकेंगे। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान साबित हो रही हैं। परिणाम स्वरूप राज्य में कोई भी आवासहीन परिवार नहीं रहेगा। प्रदेश के साढ़े पांच करोड़ के करीब लोगों को 1 रू. किलो गेहूं, सस्ता राशन मिलने से एक दिन के वेतन में माह भर की खुराक सुलभ होने से खुशहाली दस्तक दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पांच वर्षों से लगातार कृषि कर्मण पुरस्कार मिलता आ रहा हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज, कर्ज भुगतान के समय दस प्रतिशत छूट और भावान्तर भुगतान योजना ने किसानों की तरक्की का मार्ग प्रशस्त किया हैं। गांव, गरीब, किसान, मजदूर भारतीय जनता पार्टी सरकार के राडार पर हैं और इस क्षेत्र में इनकी तरक्की के लिए कदम उठना सरकार की प्रतिबद्धता बन चुकी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)