कोलारस विधानसभा में राजस्व मंत्री गुप्ता ने किया जनसंपर्क
कोलारस। कोलारस विधानसभा के ग्राम सेसई, टीला, अमरपुर में प्रदेश के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा मतदान केंद्र के पन्ना प्रभारी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। गुप्ता ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि संगठन के कार्यकर्ता ही प्राण होते हैं। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील करते हुए कहा कि कमल का फूल खिलाए और हर कार्यकर्ता अपने मतदान केंद्र को जीते और कोलारस को विजयी बनाए।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार ने हर वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, इन योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे। जिस प्रकार मध्यप्रदेश और देश में विकास की गंगा बह रही हैं उसी प्रकार कोलारस में भी पार्टी प्रत्याशी को जीताकर क्षेत्र के विकास को मुख्य धारा से जोड़ना हैं।
बैठक में देवेंद्र भार्गव, टीकमगढ़ विधायक के. के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता बलवीरसिंह चौहान, रंजीत कुमार, रामेश्वर गुर्जर, महेश आदिवासी, रमेश आदिवासी, महेंद्र सिंह चौहान, देवीलाल आदिवासी, हंसराज गुर्जर, हरदेव सिंह, रणजीत सिंह, विजय, कमल सिंह, हरि सिंह, रघुवीर सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)