भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास’ के मूल मंत्र पर कार्य करती हैं
शिवपुरी। जलाभिषेक यात्रा कार्यक्रम के तीसरे दिन कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास मंडल के छोटी घूरवॉर, बिजरौनी, दौलतपुर, खाई खेड़ा, सड़,आरी, मझारी में पहुंचे जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्य उद्देश्य देश के हर गरीब, दलित, शोषित, महिलाओं, किसानों के साथ समाज के हर वर्ग का विकास ही मूलमंत्र हैं। कांग्रेस के सांसद 14 साल से क्षेत्र के सांसद हैं फिर भी कोलारस मुंगावली में विकास के नाम पर वोट क्यों नही मांगते?
डॉ. मिश्रा कोलारस क्षेत्र के घुघवार, बिजरोनी में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद सिंधिया कोलारस और मुंगावली की जनता की चिंता नहीं हैं। वह कोलारस और मुंगावली के विकास की बात नहीं करते। उन्होंने और कोलारस के कांग्रेस के विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। सिंधिया अगर क्षेत्र में उद्योग लगा देते तो उनके पीछे पीछे घूम कर सिंधिया जिंदाबाद के नारे कौन लगाता इसलिए उन्होने एक भी उद्योग नहीं लगवाए। इस दौरान पार्टी के पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कोलारस में मंजूर स्टॉप डेमो के लिये जल संसाधन मंत्री का आभार व्यक्त किया। (खबरनेशन / Khabarnation)