हर मतदान केंद्र पर पिछड़ा वर्ग के पांच कार्यकर्ता जुटेंगे

राजनीति Feb 04, 2018

मिशन 2018-2019 को सफल बनाने के लिए सक्रियता का परिचय देंगे : कुशवाह
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भोपाल और नर्मदापुरम संभागों की संयुक्त बैठक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश के सभी 68000 मतदान केंद्रों पर पिछड़ा वर्ग के पांच-पांच कार्यकर्ता तैनात किये जायेंगे।
 

उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सभी जिले में 10 फरवरी से प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, केंद्र और राज्य सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उपायों पर चर्चा और समीक्षा की जायेगी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सभी मंडलों में कार्यसमिति का गठन कर लिया गया हैं। मंडल से कार्यकर्ताओं की मतदान केंद्र तक सक्रियता सुनिश्चित की जायेगी।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भोपाल नर्मदापुरम संभागों की संयुक्त बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला और संभाग प्रभारी, सह प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

भगत सिंह कुशवाहा ने बैठक में मिशन 2018 और मिशन 2019 के परिपे्रेक्ष्य में मोर्चा को निरंतर सक्रिय और मुखर बनाये रखने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय मोर्चा के लिए इसलिए चुनौती पूर्ण हैं, क्योंकि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी सर्वाधिक हैं। संगठन और सरकार को मोर्चा से सक्रियता की अपेक्षा हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment