नरेन्द्र मोदी ने कृषि केन्द्रित बजट देकर अर्थव्यस्था को गति प्रदान की
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि केन्द्रित बजट देकर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की हैं। कृषि में तरक्की से ही सारी आर्थिक गतिविधियों में तीव्रता आती हैं। कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इससे रोजगार सृजन होगा। क्रय शक्ति बढ़ने से बाजार में चहल पहल बढ़ेगी। देश में 65 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर हैं। कृषि में 50 प्रतिशत लोगों को रोजगार मिलता हैं। कृषि ही देश की अर्थव्यवस्था का मेरूदंड हैं, इसलिए केन्द्र ने कृषि केन्द्रित बजट देकर गांव, गरीब, किसान, खेतिहर की चिंता की हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि की बदहाली पूर्ववर्ती सरकारों के दुर्लक्ष्य का नतीजा हैं। इसे एनडीए सरकार ने समझा हैं। बढ़ती कृषि लागत और गिरते मूल्यों से किसान हताश थे। केन्द्र सरकार ने लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का प्रावधान कर सही समाधान किया हैं। किसान को सही मूल्य मिलेगा। कर्ज माफी लोकलुभावन हथकंडा होता हैं जिससे देश की माली सेहत गिरती हैं और किसान को स्थाई लाभ नहीं मिलता लेकिन समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना इजाफा होना देशव्यापी बीमारी का सही इलाज सिद्ध होगा। (खबरनेशन / Khabarnation)