जय किसान जय जवान नरेन्द्र मोदी सरकार की प्रतिबद्धता साबित हुई

राजनीति Feb 02, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सांसद आलोक संजर ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो बाते स्पष्ट कर दी हैं कि जय किसान जय जवान नारा नहीं देश की प्रतिबद्धता हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री ने कहा था कि राजनैतिक लाभ के लिए देश की वित्तीय स्वायत्तता, आर्थिक सुधार के साथ समझौता नहीं किया जायेगा। बजट ने दोनों बाते साबित कर दी हैं। किसानों के लिए पर्याप्त साख सुविधा के लिए बजट में वृद्धि कर 11 लाख करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं। किसानों की फसल के मूल्य के स्थिरीकरण में बाधक हालात पैदा न हो इसका बंदोबस्त किया हैं। समर्थन मूल्य को डेढ़ गुना बढ़ा दिया जायेगा। इसी तरह रक्षा बजट के लिए 2.95 लाख करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं। मोदी सरकार वन रेंक वन पेंशन पहले ही क्रियान्वित कर फौजी परिवारों को दिल जीत चुकी हैं। एक लाख करोड़ रूपए सिर्फ आधुनिकतम हथियार एयरक्राफ्ट सयंत्र और हथियार खरीदने के लिए रखे गए हैं।
 

उन्होंने कहा कि बजट भाषण में वित्त मंत्री ने रक्षा क्षेत्र के लिए खुशखबरी दी हैं कि देश में दो रक्षा उत्पादन गलियारे विकसित किए जायेंगे। साथ ही रक्षा उत्पादन मैत्री नीति लायी जायेगी। रक्षा बजट के अलावा 1 लाख करोड़ रूपए से अधिक राशि फौजियों की पेंशन के लिए निर्धारित की गयी हैं।
 

संजर ने कहा कि यूपीए सरकार ने फरवरी 2008 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसान कर्ज माफी का तोहफा देकर देश की अर्थव्यवस्था को आघात पहुंचाया था लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार ने अवसरवादिता का उदाहरण बनने के बजाए स्पष्ट रूप से देश के आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाते हुए दीर्घकालीन हित और मौजूदा समाधान को प्राथमिकता दी हैं। गांव, गरीब, किसान, खेतिहरों के हित बजट में सुरक्षित करते हुए आने वाले दिनों में जीडीपी की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत का अनुमान व्यक्त किया गया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment