स्वास्थ्य रक्षा योजना जन सुरक्षा योजना के रूप में गेम चेंजर सिद्ध होगी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. लक्ष्य भारद्वाज ने कहा कि 10 करोड़ गरीब परिवारों को स्वास्थ्य रक्षा का फायदा देकर केन्द्र सरकार ने अभावग्रस्त परिवारों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा के मद में बजट में केन्द्र सरकार ने 2000 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं। इससे 50 करोड़ गरीबों को सुरक्षा कवच मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह स्वास्थ्य सुरक्षा शुरूआत करते हुए मोदी सरकार ने आश्वस्त किया हैं कि बजट आवंटन फिलहाल प्रतीकात्मक हैं। योजना का जैसे-जैसे विस्तार होगा इस आवंटन राशि में इजाफा होगा। प्रति परिवार 5 लाख रूपए तक का उपचार किए जाने का प्रावधान किया जायेगा। यह 5 लाख रूपए एक वर्ष के लिए होगा।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि स्वस्थ भारत ही समृद्ध भारत बन सकता हैं। इसलिए स्वास्थ्य रक्षा योजना की विशेष अहमियत होगी।
(खबरनेशन / Khabarnation)