मछुआ समाज के दिन फिरेंगे, दस हजार करोड़ रूपए आवंटित

राजनीति Feb 02, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान (भोई) ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने आजादी के बाद पहली बार अभावों से जूझ रहे मछुआरों को स्वावलंबन के रास्ते बढ़ने का मौका दिया हैं। उनके विकास के लिए 10 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया हैं। हर मछुआरा को क्रेडिट कार्ड देकर क्रेडिट वर्दीनेस दी जायेगी।
 

उन्होंने कहा कि समुद्र तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआ परिवारों को पावर वोट, उपकरण खरीदने के लिए एक करोड़ रूपए तक का कर्ज मिलेगा। इससे पं. बंगाल, मेघालय, उड़ीसा, गुजरात, केरल सहित अन्य क्षेत्रों के मछुआरे लाभान्वित होंगे। चौहान ने मछुआरा परिवारों की आर्थिक खुशहाली पर केन्द्रित योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली को बधाई दी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment