खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला संयोजक घोषित
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल राजौरिया ने खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और जिला संयोजकों की घोषणा कर दी हैं।
सह संयोजक योगेश महंत ग्वालियर, पंकज पाण्डेय कबड्डी (संयोजक) रीवा, विकास अवस्थी खो-खो (संयोजक) इंदौर, रंजीत सिंह साईक्लोथान (संयोजक) इंदौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में एश्वर्य नेमा भोपाल, आमिर खान सागर, बी.शक्ति राव भोपाल, अभिषेक तिवारी भोपाल, सुनील पाण्डेय शिवपुरी, मानसिंह राजपूत शाजापुर, अंकित तिवारी रीवा, दीपक यादव खण्डवा, संजय यादव भोपाल, राकेश शर्मा रतलाम, अतुल जामताब, रवि वर्मा मुरैना तथा मनीष परमार शाजापुर को मनोनीत किया हैं।
जिला संयोजकों में अरूण दीक्षित भोपाल नगर, सत्येन्द्र सिंह राईखेड़ा ग्वालियर, पदमेश मिश्रा रीवा, नीरज नामदेव भोपाल ग्रामीण, शरद खण्डेलवाल छिंदवाड़ा, विकास मालवीय मण्डला, कपिल शर्मा विदिशा, पवन पाण्डेय टीकमगढ़, पुरूषोत्तम सिंह सिंगरौली, अभिषेक त्रिपाठी अनुपपुर, रघुनाथ पांजरे खण्डवा और नरेन्द्र परमार शाजापुर को घोषित किया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)