राजमाता इस क्षेत्र के गांव गांव घूमकर लोगों के सुख दुख में सहभागी बनी
कोलारस। मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने कोलारस मण्डल के ग्राम खैरोना, गणेशखेड़ा व बदरवास के बेरखेड़ी, बिजरौनी तथा रन्नौद के कुटवारां, अकाझिरी पहुंचकर जनसभाओ के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं आज यहाँ सबसे पहले अपनी माँ राजमाता के चरणों में नमन करती हूं, क्योंकि विगत 40 साल में उन्होंने कभी नही सोचा कि यह राजनीति हैं बल्कि यही माना कि यह लोकनीति है। राजमाता ने एक एक गांव में कमल का बीज बोया आज प्रदेश व देश में कमल के फूल वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं।
यशोधराराजे सिंधिया ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य विकास, जनसेवा और कल्याण है जिसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक से बढ़कर एक विकास, जनसेवा और कल्याण की योजनायें बनाई है। जिसका लाभ अन्तिम पंक्ति में खड़े हर पीडित, वंछित तक पहुंचाने का काम हमारी सरकारें कर रही है।
उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओ और ग्रामवासियों से अनुरोध है कि आने वाली 24 फरवरी को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर वोट मांगकर भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन को अपना आशीर्वाद प्रदान कर विजयी बनाएं और कोलारस को विकास की मुख्यधारा से जोड़े। उनके साथ क्षेत्रीय नेता आलोक बिन्दल, डॉ तुलाराम यादव, धनपाल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित हुए। (खबरनेशन / Khabarnation)