कांग्रेस ने गरीबों को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया
कोलारस। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा ने कोलारस के भिलारी, मोहम्मदपुर, सुनाज, टीला, गौरी, धर्मपुर, पडोरा, बेहटा गांवों में ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं, पिछडो के विकास के लिये अनेक योजनाएं बनाई है। जिनका लाभ समाज के सर्वहारा वर्ग को मिल रहा है, इससे कांग्रेस को पेट मे दर्द हो रहा है क्योंकि कांग्रेस ने आजादी के बाद से कभी भी गरीबों का भला नही चाहा और इन्हें हमेशा अपने वोटबेंक के रूप में इस्तेमाल किया।
झा ने कहा कि आज किसानों की विपदा को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भावन्तर योजना,आदिवासी महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या को जानकर उन्हें प्रतिमाह 1000 रु.पौष्टिक आहार के लिये उनके खाते में पहुंचाने, गरीबो और झुग्गी झोपड़ी वालों के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 तक पक्के मकान बनाकर देने सहित अनेक योजनाओ पर तेजी से काम चालू करवाकर उसका लाभ इन वर्गों को दिलाना भी शुरू कर दिया जिसके कारण समाज के इन वर्गों में भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी और सहरिया समाज के लोगों में जहां एक ओर भाजपा सरकार की ओर से इन वर्गों के लिये चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलने पर सन्तुष्टि दिखाई दी वहीं दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा इतने वर्षों तक इनके लिये कुछ नही किये जाने और भाजपा की समाजहित की योजनाओं में अड़ंगा लगाने के कारण आक्रोश दिखा। इस अवसर पर उन्होंने हाथ उठाकर इस बार कांग्रेस को वोट न देने की शपथ ली।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी, बलवीर सिंह चौहान, बाबू आदिवासी, भूरा सिंह,मोहन शर्मा,सहित सैकड़ों ग्रामीणजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)