राहुल गांधी अपनी ऐतिहासिक अज्ञानता जता रहें है

राजनीति Feb 22, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को कांग्रेस की हताशा की इंतहा बताते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी ने इतिहास पढ़ा होता तो उन्हें लोकतंत्र की हकीकत का ज्ञान होता। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का अंक बल घटकर 44 नहीं रह जाता जो पांच दशक पूर्व 400 लोकसभा सदस्य होता था।
 

उन्होंने कहा कि समय बदला है और उन्हें लोकतंत्र का सही स्वरूप सामने दिख रहा है लेकिन जो कांग्रेस वंशवाद और भ्रष्टाचार में रची पची है उसे अटपटा लग रहा है। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के अवतरण के साथ सत्ता के गलियारे से बिचैलिया निर्वासित हो चुके है। वही राहुल गांधी के हमराही बनकर लोकतंत्र का चीर हरण महसूस कर रहे है। यह कांग्रेस का विकृत नजरिया है।
 

डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि देश की सवा अरब जनता ने पहली बार जनता के बीच से निकला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में पाया है जिसने गरीबी भोगी है। गरीब का दर्द जिसके कलेजे में है लेकिन कांग्रेस जनता द्वारा पराजित किए जाने के बाद भी सत्ता लोलुपता नहीं छोड़ पा रही है। राहुल गांधी 1975 का काला अध्याय भूलने की कोशिश में लोकतंत्र गायब होने की बात उसी तरह कह रहे है। जिस तरह उन्होंने बोफोर्स का पाप ढकने के लिए राफेल हवाई जहाज खोजकर हास्यास्पद बने है। जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर जनता के बुनियादी अधिकार छीनकर देश को कारागार में बदला उसे यदि लोकतंत्र गायब होता दिख रहा है तो इसके लिए उसका दृष्टिदोष ही जवाबदेह कहा जायेगा। एकाधिकारवादी और वंशवादी राजनीति में पोषित राहुल गांधी को यदि लोकतंत्र की अनुभूति नहीं हो रही है तो यह उनका मनोरोग है। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment