बाईसाहब ने किया मुंगावली में रोड शो हजारों की संख्या में महिलाओं ने की भागीदारी
अशोकनगर। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी बाईसाहब यादव ने मुंगावली नगर में रोड शो किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने पुष्पवर्षा कर बाईसाहब यादव का भव्य स्वागत किया। बाईसाब के रोड शो को हरी झंडी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मुंगावली की महिला शक्ति जागृत हो चुकी है बाईसाब इस उपचुनाव में शत-प्रतिशत जीत रही हैं। जब जनता जिस प्रत्याशी के साथ हो जाए तो उस प्रत्याशी को कोई नहीं हरा सकता। जनता ने आज दिखा दिया है कि बाईसाब ही मुंगावली विधानसभा क्षेत्र की विधायक बन रही हैं हजारों की संख्या में उपस्थित बहिनों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बाईसाहब के सम्मान में, मुंगावली की महिला शक्ति मैदान में।
इस अवसर पर बाईसाब ने संबोधित करते हुए कहा कि यह उपचुनाव मैं नहीं आप सब बहनें बाईसाब बनकर लड़ें और भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, विभा श्रीवास्तव, विजया शुक्ला, शीला जाटव, कमलेश यादव, नैना शर्मा, सोना बाई अहिरवार, ज्योति दुबे, मानसी मार्कन, कामिनी पंडया, सलोनी मोदी, ऋतु मोदी, ऋतु ग्वाल, राजलक्ष्मी ताम्रकार सहित हजारों महिलाएं उपस्थित थीं।
(खबरनेशन / Khabarnation)