मुंगावली का विकास सरकार की प्राथमिकता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने प्रत्येक मंडल में जाकर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणजनों के बीच संपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बाईसाब यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र का विकास होती है और यह हमारी सरकार ने दिखाया भी है। मुंगावली क्षेत्र में विकास की जिम्मेदारी अब हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उठाई है हमारी सरकार के 14 साल के विकास कार्या कांग्रेस के 55 वर्षों पर भारी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य मुंगावली को विकास की मुख्य धारा से जोडना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास पर विश्वास करती है आने वाले पांच माह में मुंगावली का सर्वोच्च विकास होगा। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता एवं उनके राजा-महाराजा को बता दो जो विकास करेगा उसे वोट देंगे, वोट की ताकत सबसे बड़ी है इसे बेकार न जाने दें। मुंगावली के विकास के लिए आप कमल का बटन दबाएं और भाजपा प्रत्याशी बाईसाब को भारी मतों से विजयी बनाएं और क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी बाईसाब और प्रदेश की शिवराज सरकार पर छोड़ें। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भानू रघुवंशी, चंद्रभान सिंह दांगी, अवधेश नायक, सितेन्द्र जैन, सचिन चौधरी, नागेन्द्र परिहार, नरेश ग्वाल, प्रशांत गोस्वामी, साधना शर्मा, सीताराम गुर्जर, रविन्द्र लोधी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabrnation)