विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 व राऊ में भाजयुमो की बैठक संपन्न
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर.घर पहुंचकर करेंगे नवमतदाताओं का सम्मान
इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयुरेश पिंगले एवं रोहित चौधरी ने बताया कि भाजयुमों की नगर के सभी क्षेत्रों में विधानसभावार युवाओं की बैठकें संपन्न की जा रही हैं। इसी संदर्भ में भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 व राऊ विधानसभा की आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता नगर के सभी क्षेत्रों में घर.घर पहुंचकर इस वर्ष जो भी नये मतदाता बने है उन सभी का सम्मान करें साथ ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाकर युवा मोर्चा से जोडे। साथ ही सभी को प्रत्येक घर में पहुंचकर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा कराये गये विकास कार्यो व सभी जनकल्याणकारी योजनाओें की जानकारी देकर उसका लाभ भी दिलाना है।
बैठक में विधायक रमेश मेंदोला, अल्पकालीन कार्यविस्तार योजना के नगर प्रभारी कमल वाघेला, महामंत्री गणेश गोयल, नगर उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्षी, राजेश स्वामी, मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयुरेश पिंगले एवं रोहित चौधरी क्षेत्र क्रं 2 के सभी मंडल अध्यक्षए प्रमोद रघुवंशी, सुमित चौधरी, अजीतसिंह ठाकुर, बबल ठाकुर, बलजीत सिंह चौहान, नितीन कुशवाह, अक्षय दुबे, पिन्टू चौधरी आदि युवा मोर्चा उपस्थित थे।
इसी तरह राऊ विधानसभा में भी भाजयुमो की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से कमल वाघेला, हरप्रीतसिंह बक्षी, नारायण पटेल सहित युवा मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत भाजयुमो नगर के सभी मंडलों में मंडलवार बैठके आयोजित कर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर भारतीय जनता पार्टी से नये मतदाताओं को जोडकर कार्यकर्ता बनायेंगा। (खबरनेशन / Khabrnation)