नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में कीर्तिमान प्रशासकीय कार्यो में सुशासन का परिणाम

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में प्रशासकीय उत्तरदायित्व की नई कार्य संस्कृति का ही नतीजा है कि राजस्व और भू अभिलेख प्रशासन ने तत्परतापूर्वक नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण कर कीर्तिमान गढ़ा है। मोटे तौर पर अतिविवादित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहा। नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश के रीवा, ग्वालियर, शिवपुरी, भिण्ड और दतिया जिलों ने पहचान बनाई है। इससे किसानों को नामांतरण के लिए अदालतों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली है।
 

उन्होंने कहा कि गत 7 मार्च से प्रदेश में समाधान एक दिन योजना के कारगर होने से समयबद्धता के साथ जनता के कामों का निपटारा हो सकेगा। समाधान एक दिन योजना की मासिक समीक्षा के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का लाभ उस किसान, आम आदमी को मिलेगा जो प्रशासन में लाल फीताशाही से परेशान रहने का अभ्यस्त बन चुका था। लोक सेवा केन्द्र जनता की आस्था का केन्द्र साबित होंगे।
 

शर्मा ने प्रदेश के डेढ़ करोड़ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अच्छे दिनों की दस्तक देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई दी है। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का दायरा बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने उन्हें सस्ता राशन देने के लिए आवासीय भूखण्ड, पक्का मकान, सामाजिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। पहली अप्रैल से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीयन शुरू होगा और उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। महिला श्रमिकों के लिए सेवा शर्तो में सुधार के अलावा प्रसव के दौरान सरकार से पौष्टिक आहार के लिए नकद मदद मिलने के साथ प्रसव के साथ नकद मदद देने की व्यवस्था की गयी है।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment