कोयलांचल में प्रशासनिक व्यवस्था फेल, हिन्दू जागरण मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

भाजपा के शासनकाल में पुलिस और संघ आमने-सामने

हितेश मालवीय

परासिया। कहने को तो मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समवैचारिक संगठन भाजपा की सरकार है लेकिन क्षेत्र में संघ के आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मामले पंजीबद्ध किया जा रहा है उससे संघ और आनुषांगिक संगठनों में राज्य सरकार के विरुद्ध गुस्सा नज़र आ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना छोड़ सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के विरुद्ध मामले पंजीबद्ध करना और मारपीट के मामले ज्यादा सामने आ रहे है जिससे सामाजिक संगठनों में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध भारी रोष पनप गया है। पुलिस प्रशासन जिम्मेदारी से भाग रहा है और जबरन संघ और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों का पक्ष लेते हुए मामले पंजीबद्ध किया जा रहा है। प्रशासन लगातार हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को लक्ष्य करके कानूनी कार्रवाई करके अपने जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने का असफल प्रयास कर रहा है जिससे असामाजिक तत्वों पर रोक लगाना तो दूर की कौड़ी साबित हो रहा है और शासन प्रशासन का नकारात्मक प्रभाव समाज में जा रहा है।
 

विगत कुछ वर्षों से हिन्दू संगठन और प्रशासन कई मुद्दों पर आमने-सामने हुए हैं जिससे समाज में प्रशासन की छवि नकारात्मक बन गई है। चाहे वो बैहर में आरएसएस के जिला प्रचारक को थाना प्रभारी द्वारा मारपीट करने की घटना हो या फिर शुक्रवार शाम को बीएमएस के अध्यक्ष के साथ थाना प्रभारी नवोदिता सोनी द्वारा अभद्रता करने की घटना हो, पुलिस और संघ परिवार के संगठनों के बीच जमकर ठनी हुई है जिससे सत्ताधारी दल को नुकसान हो सकता है। जिला पुलिस अधीक्षक अपने अथक प्रयास से समाज और पुलिस प्रशासन के बीच दूरी खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं तो कुछ पुलिस अधिकारी उनके स्वच्छ पुलिसिंग को बट्टा लगाने से नहीं चूक रहे हैं। वर्ष की शुरुआत में ही परासिया थानान्तर्गत न्यूटन पुलिस चौकी में एक युवती के गायब होने के बाद आज दिनांक तक उसकी कोई खबर नहीं मिल पाई है, ठीक उसी प्रकार परासिया थानान्तर्गत स्टेशन के पास से एक युवती के गायब होने के 20 दिन बाद भी परासिया थाना प्रभारी सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पाए हैं लेकिन न तो न्यूटन से गायब युवती की कोई खबर मिल पाई है और न ही परासिया से गायब युवती खोजा जा सका है। हिन्दू संगठनों की मानें तो उक्त दोनों मामले लव जिहाद के हैं लेकिन परासिया थाना प्रभारी द्वारा उक्त दोनों मामलों में की गई लापरवाही प्रशासन को भारी पड़ सकता है। ‌परासिया की युवती के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को जनसुनवाई में आवेदन देकर परासिया थाना प्रभारी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत की है। इसके बाद उमरेठ थानांतर्गत धर्मांतरण के एक प्रकरण में पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत दर्ज करने के बजाय उल्टा धर्मांतरण की शिकायत दर्ज करवाने गए ग्रामीण को नाबालिग लड़की की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया, उक्त घटना की शिकायत क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके ने स्वयं पुलिस कप्तान से व्यक्तिगत रूप से किया था। क्षेत्र में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं और पुलिस धर्मांतरण का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ मामले पंजीबद्ध कर रही है जिससे पुलिस अधीक्षक की मेहनत पर पानी फिर गया है और आम जनता में पुलिस की छवि खराब हो रही है और लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है।
 

चौथी घटना शुक्रवार शाम 4.30 बजे धुरेंडी के दिन की है जब रावनवाड़ा थाना प्रभारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह और एक बजरंग दल कार्यकर्ता समेत चार अन्य लोगों के साथ बेरहमी से प्लास्टिक पाइप और बेंत से मारपीट की गई जिसमें संघ कार्यकर्ता कैलाश डेहरिया और बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू को गंभीर चोट आई थी । उक्त कार्यकर्त्ताओं की जानकारी लेने पहुंचे भारतीय मजदूर संघ के पेंच कन्हान क्षेत्र के अध्यक्ष संजय सिंह के साथ थाना प्रभारी नवोदिता सोनी ने अभद्रता की जिसके बाद कोयलांचल में पुलिस की उकसाने वाली कार्यवाही के विरोध में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने को घेराव कर लिया और प्रदर्शन शुरू हो गया। पहले तो अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ने अपना आक्रामक रवैया अपनाया किन्तु जनाक्रोश के कारण प्रशासन को झुकना पड़ा और पुलिस अधीक्षक द्वारा आनन फानन में थाना प्रभारी नवोदिता सोनी को लाइन हाजिर करके, कपूर्दा चौकी प्रभारी जागृति साहू को रावनवाड़ा थाना प्रभारी बना दिया गया। उक्त घटना ने पुलिस अधीक्षक की स्वस्थ्य पुलिसिंग पर सवालिया निशान लगा दिया है ? शनिवार को पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बीएमएस के अध्यक्ष संजय सिंह और पीड़ित युवकों को छिंदवाड़ा बुलवाया है।
 

टना की निंदा करते हुए हिन्दू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश मौर्य ने कहा कि अगर तत्कालिक थाना प्रभारी नवोदिता सोनी के विरुद्ध पुलिस प्रशासन आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाता है तो मंच बड़े जनांदोलन की ओर अग्रसर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment