युवाओं पर केन्द्रित बजट

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने कहा कि बजट युवाओं पर केन्द्रित हैं। तकनीकी शिक्षा एवं युवाओं के कौशल संवर्धन के लिए 1 हजार 501 करोड़ रूपए का प्रावधान कर युवाओं की शिक्षा एवं कौशल को विशेष ध्यान रखा गया हैं वहीं खेल एवं युवा कल्याण कार्यक्रमों के लिए 224 करोड़ रूपए का प्रावधान कर प्रदेश के युवाओं को खेल जगत में प्रोत्साहित करने काम किया गया हैं।
 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार के अवसर सृजित करें। इस दृष्टि से 1 लाख 13 हजार 250 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। जिसके तहत युवा उद्यमी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना हेतु 774 करोड का प्रावधान प्रस्तावित किया गया हैं। प्रदेश सरकार का बजट युवाओं के कौशल, रोजगार और शिक्षा में महत्वपूर्ण साबित होगा। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment