सकारात्मक खबरों को प्राथमिकता दे मीडिया : मंत्री गोपाल भार्गव
भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने मीडिया से आग्रह किया हैं कि सकारात्मक खबरों को भी प्राथमिकता से प्रसारित करें। इससे समाज को सकारात्मक दिशा मिलती हैं। भार्गव ने रविवार को भोपाल में 'नेशनल लाइव' मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय न्यूज चैनल के शुभारंभ समारोह में यह बात कही।
मंत्री भार्गव ने कहा कि खबर समाज को दिशा देने का काम करता हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आने के बाद समाचारों की पहुँच और गति बहुत तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि इलेक्ट्रानिक मीडिया भी प्रिंट मीडिया की तर्ज पर सप्ताह में कम से कम एक दिन 'नो नेगेटिव न्यूज' का चलन प्रारंभ करेगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री भार्गव ने 'नेशन लाइव' के शुभारंभ अवसर पर चैनल के स्टेट हेड विजय डोंगरे और उनकी टीम को शुभकामनाएँ और बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रज्जो मालवीय ने की। (खबरनेशन / Khabarnation)