उद्योग मंत्री ने अन्त्योदय रसोई में गरीबों को भोजन परोसा

भोपाल। उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में दीनदयाल अन्त्योदय रसोई पहुंचकर गरीबों को भोजन परोसा। उन्होंने रसोई परिसर की साफ-सफाई, खाद्यान्न की उपलब्धता तथा भोजन बनाने आदि की व्यवस्थायें भी देखीं। उन्होंने कहा कि किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना पुण्य का कार्य हैं। कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रहे, इसी उद्देश्य के साथ दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना प्रारंभ की गई हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष गौ संवर्धन बोर्ड राजेश पाण्डेय, पार्षदगण सहित अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment