पंकज ने खोला फेब्रिकेशन का कारखाना

भोपाल। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से 11 लाख रुपये ऋण लेकर रायसेन निवासी पंकज पवार ने अपनी फेब्रिकेशन की फैक्ट्री प्रारम्भ कर दी हैं।  पंकज ने बी.एस.सी की डिग्री प्राप्त करने के बाद स्वयं का रोजगार स्थापित करने का मन बनाया। आर्थिक मदद उसे आदिम जाति वित्त विकास निगम द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से मिल गई हैं।

पंकज ने माह अक्टूबर 2017 में वेल्डिंग की दुकान खोली। अब धीरे-धीरे काम बढ़ने लगा हैं। दुकान पर पहले दो युवकों को मासिक वेतन पर रखा था। अब काम बढ़ने के कारण 6 युवकों को काम पर लगाया हैं।

पंकज अब अपनी दुकान से न केवल स्वयं के परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर रहा हैं, बल्कि 6 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहा हैं। पंकज ने बताया कि अब प्रति माह 50 हजार रुपए की आमदनी हो रही हैं। इससे उसे बैंक की किश्त चुकाने में किसी तरह की कठिनाई नहीं आ रही हैं।

पंकज को दुकान खोले हुए अभी चार माह ही हुए हैं, लेकिन बढ़ते हुए काम को देखकर दुकान के विस्तार की योजना बना रहा हैं। पंकज को स्वीकृत 11 लाख रुपए के ऋण में एक लाख 65 हजार रुपए की सब्सिडी भी मिली हैं।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment