पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी समर्पण दिवस के रूप में मनाई जायेगी

राजनीति Feb 05, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11फरवरी समर्पण दिवस के रूप में मनाई जायेगी। प्रदेश कार्यालय में संपन्न बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से पार्टी का आजीवन सहयोग निधि संग्रह अभियान आरंभ होगा। पार्टी कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि संग्रह के माध्यम से जन-जन से संपर्क करेंगे। पार्टी का विस्तार करने में अभियान सहायक सिद्ध होगा। भगत ने अल्प सहयोग के माध्यम से अधिक से अधिक पार्टी हितचिंतकों तक पहुँचने का आग्रह किया।
 

प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने आजीवन सहयोग निधि संग्रह का दैनंदिन लेखा व्यवस्थित ढंग से रखने और निर्धारित समयावधि में लेख तथा लेखा अभिलेख प्रदेश कार्यालय में जमा करने का परामर्श दिया। इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा 20प्रतिशत अधिक राशि निधि में संग्रह करने का निश्चय किया गया। अभियान के अंतर्गत 12 करोड़ रूपए संग्रह होने का निश्चय किया गया।
 

सिंह ने बताया कि 11 फरवरी से 18 फरवरी तक पार्टी विस्तारक बूथ परिक्रमा पर निकलेंगे। इस कार्य में 68000 मतदान केन्द्रों तक कार्यकर्ता पहुंचेगे। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक कार्यकर्ता प्रभारी होगा। प्रति मतदान केन्द्र 50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। यह कार्य विस्तारक के रूप में कार्यकर्ता करेंगे। 68000 बूथ प्रभारी और बूथ व्यवस्थापक, पालक के रूप में कुल 90 हजार कार्यकर्ता विस्तार योजना द्वितीय चरण में समाहित होंगे।
 

उन्होंने बताया कि पार्टी को सर्वव्यापी बनाने में 11 से 18 फरवरी तक अभियान संवाद महासंपर्क की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस दौरान सात दिन कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों पर ही रहेंगे और 18 फरवरी को मतदान केन्द्रों से अपने गृह ग्राम की ओर रूख करेंगे। इस अभियान की सफलता के लिए प्रदेश में सभी मंडलों में 8, 9 और 10 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जायेगा। विस्तार कार्यक्रम मुख्य रूप से मतदान केन्द्र लक्षित होगा। इसका उद्देश्य मतदान केन्द्र की परिधि में हर मतदाता तक पैठ बनाना और पाटी्र की रीति नीति से अवगत कराना होगा। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment