राज्य सरकार ने पंचायतीराज भावना के अनुरूप पंचायत सचिवों का सम्मान बढ़ाया

राजनीति Feb 05, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया ने कहा कि संविदाकर्मी से पंचायत सचिवों को नियमित शासकीय सेवक परिभाषित करके मुख्यमंत्री ने पंचायतीराज की भावना के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया हैं और अपेक्षा की कि वे जवाबदेही में खरे उतरकर पंचायतीराज की भावना का विकास करने में धुरी बनेंगे।
 

भदौरिया ने ग्राम पंचायत सचिव को संविदाकर्मी से नियमित वेतनभोगी बनाकर सम्मानजनक वेतन और सेवा सुविधाएं दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पंचायतीराज ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव का आभार प्रदर्शन किया हैं। पंचायत सचिव (महिला) को 180 दिन और पंचायत सचिव (पुरूष) को 15 दिवसीय मातृत्स पितृत्व अवकाश दिया जायेगा। पंचायत सचिवों के वेतन में 10 हजार रूपए से अधिक राशि हर माह बढ़ जायेगी। उन्हें शासकीय सेवक के समकक्ष सभी सुविधाएं दिए जाने से पंचायत सचिवों की चिरपोषित मांग पूर्ण हुई हैं। इससे 23 हजार से अधिक पंचायत सचिव लाभान्वित होंगे। भदौरिया ने राज्य सरकार की सदाशयता की पंचायत सचिवों को दी जाने वाली सौगात बताया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment