यह कांग्रेस की तकनीकी जीत लेकिन वोट हमारे बढ़े
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई दी हैं और साथ ही कहा हैं कि यह जीत कांग्रेस की तकनीकी जीत कही जा सकती हैं लेकिन यदि हम कांग्रेस के ग्राफ में गिरावट की बात करें तो उसे भारी हानि हुई हैं। 2013 में जो सीटें कांग्रेस ने 20 से 30 हजार के अंतर से जीती थी वह जीत आज कुछ हजार में सिमटकर रह गयी हैं। यह इस बात का द्योतक हैं कि भारी समर्थन वाले क्षेत्रों में भी कांग्रेस का ग्राफ तेजी से गिर रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी इस बात को साफ तौर पर इंगित करती हैं कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा मुंगावली और कोलारस सहित उन सभी चुनाव क्षेत्रों में अपनी विजय पताका फहराने वाली हैं जहां हम 2013 में पराजित हुए थे।
चौहान ने मुंगावली और कोलारस में भाजपा की वोट वृद्धि के लिए वहां की जनता को धन्यवाद दिया हैं और अपने कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के परिश्रम की सराहना की हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)