प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट हर वर्ग को लाभ देने वाला बजट

राजनीति Feb 28, 2018

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री गणेश गोयल, नानूराम कुमावत, जगदीश करोतिया ने बताया कि विधानसभा में मध्यप्रदेश सरकार के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने वर्ष 2017-18 प्रदेश सरकार का बजट पेश किया। 

बजट पर लोकसभा सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, सम्भागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा, नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महापौर मालिनी गौड, विधायक सुर्दशन गुप्ता, रमेश मेन्दोला, उषा ठाकुर, महेन्द्र हार्डिया, जीतू जिराती, उमेश शर्मा, सर्वेश तिवारी , मधु वर्मा, शंकर लालवानी, गोपीकृष्ण नेमा, गोविन्द मालू आदि भाजपा नेताओ ने बजट को गांव , शहर, गरीब, किसान, महिला, युवा, शिक्षा, चिकित्सा और कर्मचारियो का बजट बताते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए सभी को लाभ पहुचाने वाला बजट बताया। 

आपने बताया कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तरह सन्तुलित बजट हैं, बजट मे आपने कई जनहितैषी घोषनाये एवं प्रावधान किये हैं जिसका लाभ सभी वर्गो को मिलेगा। किसानो की समस्याओं के निराकरण के लिए एक बडी राशि का प्रावधान किया हैं, जिससे किसानो को पूरा- पूरा फायदा मिलेगा। बजट पूर्णतः प्रदेश की जनता का हित साधकर भी बनाया हैं। आपने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्तमंत्री जयंत मलैया एवं प्रदेश सरकार का सन्तुलित व जनहिताय बजट के लिए आभार माना। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment