भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
इंदौर। भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश राठौर ने बताया कि भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग एरोड्रम रोड के ग्रेटरबाबा परिसर, गार्डन में सम्पन्न हुआ ।
आपने बताया कि वर्ग प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। प्रशिक्षण वर्ग मे अलग- अलग विषयो के कुल 6 सत्र हुए। जिसमे प्रथम सत्र सबका साथ- सबका विकास, द्वितीय सत्र कार्यकर्ता निर्माण , प्रवास , संवाद व बैठक, तृतीय सत्र में सक्षम ईकाई (आर्दश कार्यकारिणीय) चतुर्थ सत्र मे भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा मे हमारी भूमिका व भाजपा का इतिहास तथा अन्तिम सत्र मे भाजपा मिशन राष्ट्र प्रथम रहेगा पर चर्चा की गई।
विभिन्न सत्रो मे कैलाश शर्मा, कृष्ण मुरारी मोघे ,बाबुसिंह रघुवंशी तथा अरविन्द कवठेकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विषयानुसार प्रशिक्षण दिया। कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि हमारा संकल्प पिछडा वर्ग के सभी लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ मिले। व्यक्ति को जोडना हमरा उद्देश्य हैं। राष्ट्र का विकास होगा तो हमारा विकास होगा।
बाबूसिंह रघुवंशी ने कहा कि हमे समाज मे जाकर हमारी पार्टी की सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचाना हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पार्टी का प्रचार हो सके।
प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी अरविन्द कवठेकर ने कहा कि हम सब भारत माता के सपूत हैं भारत माता की रक्षा मे हमे तत्पर रहना हैं। हिन्दु संस्कृति हैं जिसका हम सब पालन करते हैं। इतिहास की कई बाते हैं जो हमे प्रेरण देती हैं। भारतीय जनता पार्टी का मिशन राष्ट्र प्रथम हैं।
वर्ग मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को प्रकाश राठौर ने मोर्चा द्वारा आयोजित किये जाने वाले आगामी कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से नितिन सुर्वे भी उपस्थित थे ।
प्रशिक्षण वर्ग में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के नगर पदाधिकारी, कार्यकारिणी, 18 मण्डलो के मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री अपेक्षित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)